Build 2018: इवेंट में Your Phone समेत माइक्रोसॉफ्ट ने किए ये 5 ऐलान

अमेरिका के सीटल शहर में माइक्रोसॉफ्ट का वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस Build 2018 शुरू हो गया है। 7 मई को शुरू हुआ यह कॉन्फ्रेंस 9 मई 2018 तक चलेगा। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की स्पीच से हुई। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तैयार करने की घोषणा की। तो आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट के बिल्ड 2018 कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कंपनी 5 बड़े ऐलान किए हैं आइए जानते हैं इनके बारे में।

Microsoft Your Phone
माइक्रोसॉफ्ट ने इस कॉन्फ्रेंस में सबसे खास एक ऐप की घोषणा की है जिसका नाम कंपनी ने Your Phone रखा है। इस ऐप के जरिए आप अपने फोन को विंडोज 10 कंप्यूटर या लैपटॉप पर हूबहू देख सकेंगे। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। दूसरे शब्दों में कहेें तो आप कंप्यूटर पर फोन का पूरा कंटेंट देख और एक्सेस कर सकेंगे, हालांंकि यह ऐप अभी टेस्टिंग पीरियड में है।

Microsoft Layout
कंपनी ने मिक्सड रियलिटी को नए आयाम देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लेआउट की घोषणा की है। इसकी मदद से यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस के जरिए अपना वर्चुअल घर डिजाइन कर सकते हैं। साथ ही आप अपने कमरे में टीवी, फ्रीज आदि सामान को उनके स्थान पर व्यवस्थित कर सकेंगे। इसकी मदद से आप रूम में फर्निचर को भी सजा सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो आप घर खरीदने से पहले उसकी वर्चुअल कल्पना कर सकेंगे।