Jio Offer: जियो के इन प्लान के साथ मिल रही है 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता

पिछले कुछ महीनों से जियो को नए ग्राहकों को जोड़ने में काफी परेशानी हो रही है। पिछले चार महीने से हर महीने जियो के मुकाबले एयरटेल अधिक ग्राहकों को जोड़ने में सफल रहा है। जियो के पास एयरटेल की तरह ही दो प्रमुख सेवाएं हैं जिनमें पहला जियो और दूसरा जियो फाइबर है। JioFiber भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण प्लान की कीमतें हैं। अब जियो ने जियो फाइबर के लिए नए प्लान का एलान किया है। आइए जानते हैं...

रिलायंस ने अपने JioFiber के कुछ प्लान के साथ अतिरिक्त वैधता देने का एलान किया है। JioFiber के वार्षिक और छमाही प्लान के साथ 30 दिनों तक की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। यदि आप JioFiber का वार्षिक प्लान लेते हैं तो आपको 30 दिनों की और छमाही के साथ 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

JioFiber के वार्षिक प्लान की शुरुआती कीमत 4,788 रुपये से होती है। इसमें 360 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन अब इसके साथ कुल 395 दिनों की वैधता मिल रही है। इस तरह से इस प्लान की वैधता 13 महीने हो जा रही है। वहीं 6 महीने वाले प्लान के साथ 15 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है।