जियो दो महीने फ्री में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा, यह है ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 20 Aug 2018 02:16 PM IST
Jio postpaid user gets free 2 months service with ICICI credit card: all you needs to know
Jio postpaid

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। जियो अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 2 महीने फ्री सेवा दे रहा है। इसके लिए जियो ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। अगर आप भी जियो के पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आप इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    icici bank
    icici bank

    जियो और आईसीआईसीआई की इस साझेदारी के तहत आपको आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करना है। इस ऑफर के तहत आपको 6 महीने तक माय जियो एप के जरिए पोस्टपेड रिचार्ज कराते समय आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। रिचार्ज करते समय माय जियो एप में से जियो पे पर क्लिक करें और फिर ऑटो पे पर क्लिक करके क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें

    jio autopay
    jio autopay

    इसके लिए सबसे पहले आपको जियो की ऑटो पे सर्विस का इस्तेमाल करते हुए आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। ऑफर के लिए हर महीने कम-से-कम 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान लेना होगा। खास बात यह है कि जियो ऑटो पे सर्विस लेने पर हर महीने अपने आप रिचार्ज हो जाएगा और पैसे आपके क्रेडिट कार्ड से खुद ही कट जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें