जियो 4जी फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, मांगे जा रहे हैं फोन नंबर और ई-मेल आईडी

रिलायंस ने जियो के लॉन्चिंग के करीब 9 महीने बाद एक बार फिर से बाजार में तहलका मचा दिया है। रिलायंस ने शुक्रवार को दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी जियो फोन को फ्री में दे रही है, हालांकि सिक्योरिटी के रूप में 1,500 रुपये जमा होंगे जिन्हें 3 साल बाद फोन को वापस करके लिया जा सकता है। वहीं अब रिलायंस ने अपने जियो फोन की प्री-बुकिंग के लिए यूजर्स से डिटेल लेना शुरू कर दिया है। अगली स्लाइड में जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका।

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो फोन के लिए जो डिटेल्स लिए जा रहे हैं, वह सिर्फ यूजर्स को सूचित करने के लिए हैं। जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाकर एप्लिकेशन दिया जा सकता है। एप्लिकेशन में नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगी जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एक कन्फर्मेशन आएगा। मैसेज देखकर ऐसा लगा लग रहा है कि कंपनी सिम के लिए रजिस्ट्रेशन ले रही है, हालांकि इस बारे में हम जियो के अधिकारियों से बात कर रहे हैें। जल्द ही आपको अपडेट मिलेगा।

कन्फर्मेशन मैसेज में कहा जा रहा है कि जियो की सेवाओं में इंटरेस्ट लेने के लिए शुक्रिया। हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे, कृपया 4जी मोबाइल, आधार कार्ड तैयार रखें और वेलकम ऑफर कोड के लिए माय जियो ऐप डाउनलोड करें। अगली स्लाइड में जानें जियो फोन की खासियत।