गूगल लाया नया फीचर, अब फोन में डाउनलोड ही नहीं होंगे वायरस वाले ऐप

गूगल ने अपने प्ले-स्टोर के लिए नया फीचर गूगल प्ले प्रोटेक्ट पेश किया है। यह फीचर फोन में आने वाले खतरनाक और वायरस वाले ऐप की पहचान करेगा और आपको बताएगा। कई बार मैलवेयर वाले ऐप्लिकेशन फोन में आ जाते हैं और आपके फोन में मौजूद डाटा चोरी करते हैं। हालांकि फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड नूगट 7.0 और इससे ऊपर की डिवाइस के लिए मौजूद है।
कैसे काम करता है गूगल प्रोटेक्ट फीचर?

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन होता है। यदि आपके फोन में किसी प्रकार के वायरस वाला कोई ऐप दिखता है तो इस फीचर की मदद से आपको उसके बारे में पता चल जाएगा। यह फीचर बकायदा आपको नोटिफिकेशन देगा।
इस फीचर को आप अपने फोन की सेटिंग में जाकरGoogle>Security>Verify Apps in your phone’s settingsचेक कर सकते हैं। गूगल के इस नए फीचर से आपका फोन वायरस वाले और थर्ड पार्टी ऐप से सेप रहेगा।