जियो फोन 2 की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत से लेकर ऑफर्स तक सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 30 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone 2 Second Flash Sale On 30th August, All you needs to know
Jio Phone 2

    रिलायंस जियो के नए फीचर फोन जियो फोन 2 की आज 30 अगस्त को दूसरी बार फ्लैश सेल है। जियो फोन 2 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से jio.com से होगी। पहली सेल में कुछ ही सेकेंड में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था जिसके बाद आज दूसरी फ्लैश सेल का आयोजन किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं जियो फोन 2 की कीमत से लेकर ऑफर और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

    jio phone 2
    jio phone 2

    सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Jio Phone 2
    Jio Phone 2

    फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें फोन की कीमत और ऑफर्स के बारे में।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें