Jio Phone यूजर्स के लिए लॉन्च हुए दो नए प्लान, शुरुआती कीमत 49 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Feb 2020 02:27 PM IST
Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
JIO PHONE NEW PLAN - फोटो : jio

    रिलायंस जियो लगातार अपने प्लान अपडेट कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में टैरिफ प्लान महंगे करने के बाद कंपनी ने 2020 रुपये का हैप्पी न्यू ऑफर पेश किया था जिसे अब जियो ने बंद कर दिया है और इसकी जगह पर 2121 रुपये का प्री-पेड प्लान लॉन्च हुआ है। वहीं अब जियो ने जियो फोन के ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं जिनमें 49 और 69 रुपये के प्लान शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    Jio Phone
    Jio Phone - फोटो : amar ujala

    अगर आपको याद हो तो जियो फोन के साथ ही 49 रुपये का प्लान पेश किया गया था। जियो फोन के 49 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन दिसंबर में नए टैरिफ के साथ कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था, वहीं अब फिर से इस प्लान को लॉन्च किया गया लेकिन वैलिडिटी आधी कर दी गई है।

    jio phone 49
    jio phone 49 - फोटो : jio

    जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान में अब सिर्फ 14 दिनों की वैधता मिल रही है। जियो के इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अवाला जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 25 मैसेज करने की सुविधा मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें