Jio के किफायती प्रीपेड प्लान, मिलेगी 2GB डाटा की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 09 Feb 2020 01:43 PM IST
jio cheap plans offers 2 gb data and calling benefits know full list in hindi
reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो (Jio) भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। शुरुआत से ही कंपनी अपने ग्राहकों को उम्मीद से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा देती आई है। हालांकि, पिछले साल ही कंपनी ने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लेकिन इसके बाद भी जियो ने ग्राहकों को राहत देने के लिए कई प्रीपेड प्लान उतारने के साथ-साथ कई पैक्स में बदलाव किए थे। आज हम आपको रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा किफायती प्लांस के बारे बताएंगे, जिनमें आपको 2 जीबी डाटा मिलेगा। तो आइए इन प्रीपेड पैक्स पर डालते हैं एक नजर...

    jio plan
    jio plan - फोटो : jio

    जियो का 98 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में आपको 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    नोट : इस पैक के यूजर्स को आईयूसी मिनट के लिए रिचार्ज कराना होगा। आईयूसी मिनट की शुरुआती कीमत 10 रुपये है।

    jio plan
    jio plan - फोटो : jio

    जियो का 129 रुपये वाला प्लान

    इस पैक में आपको 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें