झटका देने की तैयारी में टेलीकॉम कंपनियां, 149 रुपये के प्लान के लिए देने पड़ सकते हैं 298 रुपये

अप्रैल की शुरुआत में ही सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च में पहले स्मार्टफोन महंगे हुए। वहीं अब प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ने वाली है। इस बात की जानकारी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों ने डाटा प्राइस में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की है। इसके साथ ही मिनिमम सब्सक्रिप्शन चार्ज और वॉइस कॉल के लिए भी एक निश्चित दर तय करने की मांग की है। दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने वीडियो ऑन डिमांड और मोबाइल एप पर चार्ज लगाने की मांग की है। अगर ट्राई इन सभी मांगों को स्वीकार कर लेता है, तो रिचार्ज प्लान की कीमतों 60 से 80 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। यदि टैरिफ प्लान की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी के होती है तो मौजूदा प्लान की संभावित कीमतें कितनी हो जाएंगी? आइए जानते हैं...

जियो का 149 रुपये वाला प्लान
अगर जियो के इस प्लान में 80 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 298 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 119 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान
यदि एयरटेल के इस प्लान में 80 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 394 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 175 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।
- Coronavirus: Jio का बड़ा तोहफा, 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को 17 अप्रैल तक कॉलिंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे
- भारतीय कंपनी ने बनाई खास तकनीक, अस्पताल में ही मारे जाएंगे कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस: सरकार के साथ खड़ा हुआ सैमसंग, डॉक्टर्स को सुरक्षा किट देने का किया एलान
- Coronavirus: आंध्र प्रदेश सरकार खास सिस्टम के जरिए 25 हजार लोगों की लोकेशन कर रही है ट्रैक