Jio, Airtel और Vodafone के धमाकेदार प्लान, रोजाना मिलेगा 3GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 02:10 PM IST
Jio Airtel Vodafone best prepaid plans offers 3 gb data daily with unlimited calling
jio airtel vodafone

    वैसे तो टेलीकॉम बाजार में 1.5 और 2 जीबी डाटा वाले रिचार्ज प्लान काफी लोकप्रिय हैं और अधिकतर उपभोक्ता इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जो एक दिन के अंदर ही 1.5 से लेकर 2 जीबी तक डाटा खत्म कर देते हैं। ऐसे में आज हम उन यूजर्स के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही उन्हें इन प्लान के साथ प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 401 रुपये वाला प्लान

    आपको जियो के इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही 6 जीबी डाटा अतिरिक्त भी दिया जाएगा। इसके अलावा आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी आपको 399 रुपये में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    airtel
    airtel

    एयरटेल का 398 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के इस प्लान में आपको रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें