Airtel, Jio और Vodafone idea के प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 3GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Aug 2020 10:49 AM IST
Jio Airtel and Vodafone idea best prepaid plan with daily 3GB Data and unlimited calling
Airtel, Jio, Vodafone idea daily 3gb data plan - फोटो : amarujala

    आजकल इंटरनेट लोगों का जीवनसाथी हो गया है। अधिकतर लोगोंं के स्मार्टफोन में आपको अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान मिल जाएगा। अनलिमिटेड प्लान में लोगों को डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कई लोग आजकल घर से काम कर रहे हैं लेकिन उनके घर पर वाई-फाई ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में डाटा की बड़ी दिक्कत हो रही है। आइए जानते वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में जानके हैं जिनमें आपको रोज 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    vodafone idea
    vodafone idea - फोटो : amar ujala

    वोडाफोन आइडिया का 558 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको वोडाफोन प्ले और जी5 एप सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amarujala

    एयरटेल का 558 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में भी आपको प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें