Independence Day offer: सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन पर ऑफर्स की पेशकश की है। कंपनी ने इस ऑफर का नाम मेक फॉर इंडिया रखा है। यह ऑफर 15 अगस्त 2017 तक चलने वाला है। इस ऑफर्स के तहत Samsung Galaxy On Max, Samsung Galaxy On Nxt 64GB, Samsung Galaxy S7 और Samsung Galaxy J3 Pro जैसे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। फोन पर मिलने वाले इस ऑफर का फायदा shop.samsung.com और फ्लिपकार्ट से उठाया जा सकता है।

samsung Galaxy On Max
इस फोन को 6 फीसदी डिस्काउंट के साथ 16,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 5.7 इंच की डिस्प्ले, मीडियाटेक Helio P25 लाइट ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4GB रैम, 32GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE सपोर्ट और 3300mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy J3 Pro
इस फोन को 5 फीसदी ऑफ के साथ 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का साथ जियो प्राइम मेंबर को 60 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है। इस फोन में 2 GB रैम, 16 GB स्टोरेज, 5 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 2600mAh की बैटरी मिलेगी।