फ्लिपकार्ट पर ग्रांड गैजेट डे शुरू, हेडफोन पर मिल रही है 70 प्रतिशत तक की छूट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Jul 2017 03:19 PM IST
Flipkart Grand Gadget Day Sale starts: Buy Laptops, Cameras, Tablets
Flipkart Grand Gadget Day Sale

    फ्लिपकार्ट ने ग्रांड गैजेट डे सेल शुरू की है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में आप गेमिंग हार्डवेयर, लैपटॉप्स, कैमरा, ऑडियो एसेसरिज बढ़िया कीमत पर खरीद सकते हैं। यह सेल 26 जुलाई तक चलने वाली है। तो आइए देखते हैं इस सेल में कौन-से प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है।

    Flipkart Grand Gadget Day Sale
    Flipkart Grand Gadget Day Sale

    सबसे पहले लैपटॉप की बात करें तो इस सेल में इंटेल कोर आई3 और कोर आई5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की शुरुआती कीमत क्रमशः 26,990 रुपये और 41,990 रुपये है। इसके अलावा एसर, आईबॉल, लावा और माइक्रोमैक्स के बजट लैपटॉप 10,499 रुपये से भी कम में खरीदे जा सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें कैमरे पर मिल रही छूट।

    Flipkart Grand Gadget Day Sale
    Flipkart Grand Gadget Day Sale

    कैमरे की बात करें तो Cannon EOS 700D DSLR कैमरा 39,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ आपको मोटो का 6,999 रुपये वाला हेडफोन फ्री में मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। सेल में GoPro Hero 5 सपोर्ट्स और एक्शन कैमरा 36,100 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें