भारत भी करे चीन की इस तकनीक का इस्तेमाल, तो जल्द मिल सकता है कोरोना वायरस से छुटकारा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Mar 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown china using this technology to defeat covid 19 know about it in hindi
coronavirus - फोटो : सांकेतिक

    कोरोना वायरस इस समय अपने चरम पर है। दुनिया के सभी देश इस वायरस को खत्म करने के लिए अपने-अपने स्तर पर नए-नए तरीकें आजमा रहे हैं। इस कड़ी में चीन ने टेक्नोलॉजी यानी तकनीक की सहायता से इस वायरस को मात दी है। अगर भारत भी चीन की इस तकनीक का उपयोग करता है। तो संभव है कि देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सकेगा। तो आज हम आपको चीन की उस खास तकनीक के बारे में बताएंगे, जिसे कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। तो आइए जानते हैं चीन की दमदार तकनीक के बारे में विस्तार से...

    color code
    color code - फोटो : geospatialworld

    Color Coding

    कोरोना वायरस को रोकने के लिए चीन ने सबसे पहले कलर कोडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस सिस्टम के लिए चीन ने दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा और Tencent के साथ साझेदारी की है। यह सिस्टम स्मार्टफोन एप के रूप में काम करता है। इसमें यूजर्स को उनकी ट्रेवल के साथ मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक ग्रीन, यैल्लो और रेड कलर का क्यूआर कोड दिया जाता है। वहीं, ये कलर कोड तय करते हैं कि यूजर को क्वॉरेंटाइन (घर में रहना) करना चाहिए या फिर उसे सार्वजनिक स्थान पर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

    चीनी सरकार ने इस सिस्टम के लिए कई चेकप्वाइंट्स बनाए हैं, जहां लोगों की चेकिंग होती हैं। यहां उन्हें उनकी ट्रेवल और मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक क्यूआर कोड दिया जाता है। अगर किसी को ग्रीन कलर का कोड मिलता है, तो वह इसका इस्तेमाल कर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जा सकता है। तो दूसरी तरफ अगर किसी को लाल रंग का कोड़ मिलता है, तो उसे घर में रहने को कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सिस्टम का इस्तेमाल 200 से ज्यादा चीनी शहरों में हुआ है।

    robots
    robots

    Robotics

    चीन ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया है। ये रोबोट होटल से लेकर ऑफिस तक में साफ-सफाई का काम करते हैं और साथ ही आपपास की जगह पर सैनिटाइजर का छिड़काव भी करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ चीन की कई टेक कंपनियां भी इन रोबोट का उपयोग मेडिकल सैंपल भेजने के लिए करती थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें