#LadengeCoronaSe: कोरोना से बचाव का यह मैसेज आपको बना सकता है ठगी का शिकार, रहें सतर्क

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Mar 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown: beware from message related to corona, you may be get fraud
fake corona message - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस को लेकर देश-दुनिया के लोग परेशान हैं। सरकार की तरफ से लगातार कोरोना से बचने के लिए विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे और लोग बेचैन ना हो, लेकिन इसी बीच साइबर चोर भी एक्टिव हो गए हैं।

    ये ठग लोगों के मोबाइल पर कोरोना वायरस से बचाव के मैसेज भेज रहे हैं जो कि वास्तव में निजी डाटा चोरी करने वाला मैसेज है। यदि आपके मोबाइल फोन पर भी कोरोना से बचाव के तरीके बताने वाले मैसेज आए हैं तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। साइबर जालसाजों ने कोरोना के खौफ का फायदा उठाकर खातों से रकम उड़ाने का नया तरीका निकाला है।

    विज्ञापन
    fake corona message alert
    fake corona message alert - फोटो : amar ujala

    कानपुर के साइबर सेल प्रभारी लान सिंह का कहना है कि 20 मार्च से अब तक सात मामले सामने आए, जिसमें कोरोना से बचने के लिए भेजे गए मैसेज से लोग जालसाजी का शिकार बने हैं। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि जालसाज लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। इसमें कोरोना प्रभावित देशों के हालात, सुझाव और कुछ दवाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को खोलना होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लिंक खोलते ही फोन का सारा डाटा जालसाज एक्सेस करके खातों से रकम उड़ा दे रहे हैं। लान सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं । इसलिए जालसाज ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि निजी टेलीकॉम कंपनियों के नंबरों समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए जालसाज बीएसएनएल के नंबर को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे है।

    बता दें कि प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो भी कोरोना के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट के बारे में लोगों बता रही है। ऐसे में आपको बहुत ही सतर्क रहने की दरकार है। पीआईबी के अलावा गृह मंत्रालय भी लोगों को जागरूक कर रहा है। ऊपर की इस फोटो में कुछ वेबसाइट की पहचान भी दी गई है जो कि फर्जी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें