Coronavirus: स्मार्टफोन से फैल सकता है कोरोना वायरस, ऐसे करें डिवाइस की सफाई

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में डॉक्टर्स और प्रशासन का कहना है कि इस वायरस से बचने के लिए लोगों को अपने घर में रहने के साथ समय-समय पर हाथ धोने चाहिए। साथ ही अपने मोबाइल को भी सैनिटाइज करना बेहद जरूरी है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने फोन को अच्छी तरह से साफ कर सकेंगे। आइए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर...

रूई का करें उपयोग
सबसे पहले आपको अपना मोबाइल फोन को ऑफ करना होगा। इसके बाद रूई के एक फाहे को रबिंग एल्कोहल में डुबो लीजिए। अब आप इससे अपने फोन की स्क्रीन को एक सीध में साफ करें। लेकिन ध्यान रखें की रूई में थोड़ा ही रबिंग एल्कोहल लगा होना चाहिए।

मेडिकल वाइप्स का करें इस्तेमाल
आप मोबाइल साफ करने के लिए बाजार में उपलब्ध 70 फीसदी एल्कोहल वाले मेडिकल वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाइप्स के जरिए आप फोन के कोनों और बैक पैनल को सही तरह से साफ कर पाएंगे। साथ ही इससे बैक्टीरिया का खत्मा हो जाएगा।
- स्मार्टफोन से तस्वीर खींचते समय इन बातों को जरूर रखें ध्यान, नहीं होगी फोटो खराब
- मास्क ना पहनने वालों की पहचान करने के लिए फ्रांस कर रहा AI का इस्तेमाल
- पहली बार शहर से अधिक हुए गांव में इंटरनेट यूजर्स, पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं
- लॉकडाउन के बीच हैवेल्स ने भी बढ़ाई प्रोडक्ट्स की वारंटी, कस्टमर केयर के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर