इन तकनीकों के सहारे दुनियाभर के देश कर रहे हैं कोरोना वायरस को खत्म करने की कोशिश

कोरोना वायरस इस समय दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की मृत्यू हो गई हैं, तो दूसरी तरफ लाखों लोग इसे संक्रमित हैं। ऐसे में इस महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर की सरकारों ने कड़े कदम उठाएं हैं। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां तक शामिल हैं। इसके अलावा सरकारों ने इस वायरस पर लगाम लगाने के लिए अलग-अलग तरह की तकनीक का सहारा लिया है, जिनसे उन्हें काफी हद तक कामयाबी मिली है। तो आज हम आपको ऐसी खास तकनीक के बारे में बताएंगे, जिनके उपयोग से इस खतरनाक वायरस को रोका जा रहा है। आइए डालते हैं इन तकनीक पर एक नजर...

Artificial Intelligence तकनीक का हुआ उपयोग
कोरोना वायरस को रोकने के लिए दुनिया के अधिकतर देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि इस तकनीक से संक्रमितों को ट्रैक करना काफी आसान होगा गया है। वहीं, अब फ्रांस की तरह भारत भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विलांस के जरिए लोगों की निगरानी कर रहा है। फिलहाल, इस तकनीक का उपयोग तेलंगाना में हो रहा है। उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले समय में देश के बड़े शहरों के साथ-साथ मेट्रो में भी इसका इस्तेमाल होगा।

मोबाइल कॉटैक्ट ट्रेसिंग तकनीक का हो रहा है उपयोग
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलग-अलग तरह की तकनीक का उपयोग कर रही हैं। इनमें से एक है मोबाइल कॉटैक्ट ट्रेसिंग तकनीक। दुनियाभर के देश इस तकनीक के जरिए संक्रमितों की पहचान करने के साथ वायरस की जानकारी भी दे रहे हैं। अब इससे सरकारों का काम आसान हो गया है। वहीं, यह तकनीक जीपीएस की बजाय ब्लूटूथ पर काम करती है। वजह यह है कि इससे डिवाइस की बैटर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। जीपीएस अक्सर बहुमंजिला इमारतों में सही तरह से काम नहीं करता है। आपको बता दें कि हाल ही में एपल और गूगल ने एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग को लॉन्च किया था। इस तकनीक के जरिए अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स आसानी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर सकेंगे। इसके अलावा दोनों डिवाइस के यूजर्स को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर नोटिफिकेशन भी मिलेगी।
- Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, कॉलिंग के लिए मिलेगा 20 रुपये का टॉकटाइम
- BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा
- Apple ने जारी किया iOS 13.5 का अपडेट, मास्क के साथ भी तेजी से अनलॉक होगा फोन
- सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग