Airtel से लेकर BSNL तक के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी OTT एप की सब्सक्रिप्शन

कोरोना काल में इंटरनेट की खपत एकदम से बढ़ी है। अधिकतर लोग घर से काम करने के लिए प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान की बजाय ब्रॉडबैंड प्लान का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए अच्छे ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एयरटेल से लेकर बीएसएनएल तक के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं। इन ब्रॉडबैंड प्लान में आपको 50 एमबीपीएस से लेकर 250 एमबीपीएस तक की स्पीड से डाटा मिलेगा। इसके साथ ही आपको इन प्लान के साथ ओटीटी एप की सब्सक्रिप्शन भी जाएगी। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

Airtel का Entertainment प्लान
एयरटेल के इस प्लान की कीमत 999 रुपये है। इस प्लान में आपको 200 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी आपको इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।

JioFiber का Gold प्लान
जियोफाइबर का गोल्ड प्लान शानदार प्लान में से एक है। इस प्लान की कीमत 1,299 रुपये है। आपको इस प्लान में 250 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 500 जीबी डाटा और introductory ऑफर के तहत 250 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी आपको इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, वूट, ऑल्ट बालाजी, जियो सिनेमा, लॉयन्सगेट प्ले और जियो सावन की सब्सक्रिप्शन देगी।