Airtel Vs Vodafone Vs Jio: IUC चार्ज के बाद किसके प्लान में है ज्यादा फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 26 Oct 2019 09:13 AM IST
Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
jio vs airtel vs vodafone

    भारत के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आईयूसी चार्ज लगाने के बाद से ही घमासान मच गया है। वहीं, सभी दिग्गज दूरसंचार कंपनियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई हैं। इसके चलते कंपनियों के बीच पलटवार भी देखने को मिला हैं। हाल में ही में जियो ने उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर नए ऑल इन वन प्लान बाजार में उतारे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ वोडाफो, आइडिया और एयरटेल के रिचार्ज डाटा पैक पहले से मार्केट में मौजूद हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि IUC चार्ज के बाद कौन से प्लान आपके लिए बेहतर हैं। साथ ही किस कंपनी के कौन से प्लान में कितनी सुविधाएं मिल रही हैं...

    Jio GigaFiber plan
    Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio के ऑल इन वन प्लान

    रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए 222 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। ग्राहकों को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि यूजर्स जियो टू जियो पर मुफ्त में कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे।

    यूजर्स ऑल इन वन के तहत 333 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करा सकेंगे। ग्राहकों को इस पैक में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। 222 रुपये के रिचार्ज प्लान की तरह उपभोक्ताओं को इस पैक में भी अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दी गई है। लेकिन इस डाटा पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    रिलायंस जियो ने ऑल इन वन के तहत 444 रुपये वाला प्लान पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।

    airtel
    airtel

    Airtel का 249 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल अपने ग्राहकों को 249 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल समेत एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, उपभोक्ता इस पैक के तहत जियो के साथ अन्य नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग कर सकेंगे।

    इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और लाइव टीवी की सर्विस दी जाएगी। साथ ही ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का भी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें