गूगल पर धोनी सर्च करना खतरे से नहीं है खाली, McAfee ने दी चेतावनी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Oct 2019 07:26 PM IST
MS Dhoni search on google is Risky says mcafee
MS Dhoni with Family - फोटो : social Media

    यदि आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो संभव है कि आप महेंद्र सिंह धोनी के फैन होंगे। आप जैसे लाखों-करोडों लोग धोनी के फैन जो उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। इसके लिए वे गूगल पर धोनी के बारे में सर्च करते हैं, लेकिन गूगल पर धोनी सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है।

    दरअसल, इंटरनेट सिक्यॉरिटी सॉल्यूशंस कंपनी McAfee ने इस संबंध मे एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि गूगल पर धोनी के नाम से हजारों फर्जी लिंक मौजूद हैं। इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करना खतरे से खाली नहीं है। हैकर्स धोनी की लोकप्रियता का गलत फायदा उठा रहे हैं और इसके लिए वे गूगल सर्च की मदद ले रहे हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी के नाम से गूगल पर मौजूद फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने के बाद हैकर्स आपको वायरस वाले साइट पर डायवर्ट कर सकते हैं। हालांकि हैकर्स इसके लिए सनी लियोनी, गौतम गुलाटी और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्रिटी के कीवर्ड का भी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन धोनी कीवर्ड सबसे ज्यादा जोखिम भरा है। गूगल पर सेलेब्रिटीज के नाम से मौजूद फर्जी लिंक्स के जरिए आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक किया जा सकता है। साथ ही आपके साथ धोखाधड़ी भी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें