Airtel vs Reliance Jio: जानिए किसका अनलिमिटेड कॉलिंग और 4G डेटा प्लान है बेहतर

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 11 Oct 2017 08:55 AM IST
Airtel vs Reliance Jio Plan: Comparision between unlimited calls, 4G data plans of Rs.149, 349, 399
Airtel vs Reliance Jio

    टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से ही कंपनियों के बीच टैरिफ वॉर छिड़ गया था। अभी तक भी सभी कंपनियां रिलायंस जियो की टक्कर पर लगातार नए-नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल भी शामिल है। देखा जाए तो जियो और एयरटेल के कई प्लान ऐसे हैं जो एक ही कीमत और लगभग एक जैसी सुविधा वाले हैं। यहां हम रिलायंस जियो और एयरटेल के अनलिमिटेड कॉलिंग और 4जी वॉयस डेटा प्लान की तुलना करेंगे। इसके मुताबिक आप तय कर पाएंगे कि कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर

    ध्यान रहे कि एयरटेल की अनलिमिटेड कॉलिंग में 300 मिनट प्रतिदिन और 1200 मिनट प्रति सप्ताह की लिमिट लगी है। इसमें 1 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर बैलेंस कट जाता है। वहीं जियो की अनलिमिटेड कॉलिंग में कोई लिमिट नहीं है और डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि स्पीड कम हो जाती है। यह भी ध्यान रहे कि जियो के सभी प्लान 99 रुपए वाली एक साल की प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद ही लागू होते हैं।

    जियो बैलेंस
    जियो बैलेंस

    Reliance Jio Rs 509 vs Airtel Rs 495 plan

    एयरटेल का 495 रुपए वाला प्लान सिर्फ नए यूजर्स के लिए है। इसमें 84 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन के लिए दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और नेशनल रोमिंग भी शामिल है। वहीं रिलायंस जियो का 509 रुपए वाला प्लान सभी यूजर्स के लिए है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 56 दिन के लिए 2 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें