Airtel का ₹48 का नया प्लान लॉन्च: 1GB डेटा के साथ मिलेगा OTT एक्सेस, IPL भी देखें
Airtel OTT Recharge Plan: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ₹48 का नया किफायती प्लान पेश किया है। इस डेटा वाउचर में 1GB डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स इस प्लान से IPL 2026 का मजा भी ले सकते हैं।

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹48 का नया प्लान लॉन्च किया है। यह एक डेटा वाउचर है, जिसमें यूजर्स को इंटरनेट के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

इस प्लान में यूजर्स को 1GB 4G डेटा मिलता है। हालांकि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं दी गई है। इसके बजाय यह प्लान 1 महीने की अलग वैलिडिटी के साथ आता है। यानी OTT का फायदा भी पूरे एक महीने तक मिलेगा।

इस प्लान की सबसे खास बात इसका OTT बेनिफिट है। Airtel इस वाउचर के साथ JioHotstar Mobile का एक महीने का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसके जरिए यूजर्स IPL 2026 के मैच भी देख सकते हैं। यही वजह है कि यह प्लान खास तौर पर क्रिकेट फैंस के लिए आकर्षक बन गया है।
- घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज, नोट कर लें डेट
- IPL 2026: आईपीएल में कौन-से स्मार्ट गैजेट्स पहन रहे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स? जानें क्या होता है इनका काम
- Android 17: अब पिक्सल ही नहीं, इन स्मार्टफोन्स को भी मिलेगा एंड्रॉयड 17 का बीटा अपडेट; देखें पूरी लिस्ट
- अब ब्लड के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: मोबाइल से मिनटों में जानें किस अस्पताल में है खून, ऐसे चेक करें उपलब्धता