Airtel: एयरटेल ने ग्राहकों को दिया झटका! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान किया महंगा, जानें क्या है नई कीमत
Airtel Recharge Price Hike:
एयरटेल ने अपने 84 दिन वाले पॉपुलर रिचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए कीमत बढ़ा दी है। साथ ही कुछ सस्ते प्लान बंद कर दिए गए हैं। यह कदम टेलीकॉम सेक्टर में धीरे-धीरे बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करता है।

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए यूजर्स को झटका दिया है। कंपनी ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है। पहले 859 रुपये में मिलने वाला यह प्लान अब 899 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे साफ है कि एयरटेल अपने प्लान्स को धीरे-धीरे महंगा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

899 रुपये वाले प्लान में क्या फायदे?
899 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को पहले की तरह ही अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इसके साथ हर दिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। डेटा की बात करें तो इस प्लान में 84 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।

मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं। यूजर्स को 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का एक्सेस, कॉल और मैसेज के लिए स्पैम प्रोटेक्शन अलर्ट और हर 30 दिन में एक बार फ्री हेलो ट्यून्स का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, पहले इस प्लान में मिलने वाला RewardsMini कैशबैक बेनिफिट अब हटा दिया गया है। कंपनी ने इस बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
- सिर्फ कोडिंग से नहीं बचेगी नौकरी: Zoho के श्रीधर वेम्बू ने बताया AI के दौर में सफल होने का 'सीक्रेट मंत्र'
- Apple: एंटीट्रस्ट मामले में बढ़ी एपल की मुसीबतें, भारत में लग सकता है 3.5 लाख करोड़ का जुर्माना
- भारत में 3 तो अमेरिका में क्यों होते हैं 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन? जानिए इस अंतर के पीछे का दिलचस्प विज्ञान
- iPhone 18 Pro फीचर्स लीक: डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30% बेहतर एफिशिएंसी का दावा