AI In 2026: घर को कंट्रोल करने वाला आईना, लड़ाई याद रखने वाले चश्मे... 2026 में एआई करेगा बड़े कारनामे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 01 Jan 2026 06:36 PM IST
सार

Upcoming AI Trends In 2026:

साल 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा। घर संभालने वाले रोबोट, यादें सहेजने वाले स्मार्ट चश्मे, कंट्रोलिंग मिरर और पर्सनल AI टीचर जैसी तकनीकें आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह बदलने वाली हैं।

ai technology trends 2026 smart mirror neo robot ai glasses personalized tutors
2026 में होंगे कई एआई एडवांसमेंट - फोटो : AI

    साल 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बड़ी क्रांति लेकर आ रहा है। अब एआई सिर्फ मोबाइल स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आपकी जिंदगी के हर छोटे-बड़े काम में शामिल होकर जीने का अंदाज बदलने वाला है। आप जो देखेंगे वो याद रखने वाले चश्मे, घर की साफ-साफाई का ध्यान रखने वाले रोबोट, बच्चों को पढ़ाने वाले एआई टीचर्स और ऐसे ही कई नए तकनीकी एडवांसमेंट 2026 में आपकी जिंदगी में बदलाव लाएंगे। आइए जानते हैं...

    रोबोट बनेगा घर का नया सदस्य
    रोबोट बनेगा घर का नया सदस्य - फोटो : अमर उजाला

    नियो होम रोबोट बनेगा घर का नया सदस्य

    क्या आपने कभी सोचा है कि आपके कपड़े कोई रोबोट फोल्ड करेगा या पूरे घर को साफ रखने की जिम्मेदारी संभालेगा? 2026 में नियो (Neo) रोबोट्स घरों में दस्तक देने वाले हैं। यह रोबोट सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि एक सहायक की तरह काम करेगा। यह फ्लोर वैक्यूम करने, पौधों को पानी देने, कपड़े प्रेस करने, गेस्ट के लिए दरवाजा खोलने और यहां तक कि आपके साथ बातचीत करने में भी सक्षम होगा। यह रोबोट लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी (LLM) पर काम करता है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और स्पीकर लगा है। नियो रोबोट को डिजाइन करने वाली अमेरिकी कंपनी 1X ने इसकी शुरुआती कीमत करीब $20,000 तय की है। ये रोबोट भविष्य में हर मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरत बन सकते हैं।

    स्मार्ट ग्लास
    स्मार्ट ग्लास - फोटो : AI

    खोई चीजों को ढूंढेंगे AI पावर्ड चश्मे

    सैमसग के साथ मिलकर गूगल Android XR स्मार्ट ग्लासेज डेवलप कर रहा है। ये चश्मे रियल टाइम में ट्रांसलेशन, मैप नेविगेशन, नोटिफिकेशन, म्यूजिक और फोटो-वीडियो एआई असिस्टेंस का काम करेंगे। खास बात ये है कि ये चश्मे देखी गई चीजों की मेमरी भी स्टोर कर सकेंगे। इससे ये होगा कि अगर आप अपनी कोई चीज कहीं रख कर भूल जाएं तो ये चश्में उसे ढूंढने में मदद करेंगे। ये चश्मा यह भी याद रख सकता है कि आपकी किसके साथ और कब लड़ाई हुई थी। इन चश्मों में Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा, साथ ही इनमें कैमरा लेंस, माइक और स्पीकर भी लगा होगा, जिनसे आप चश्मे को ऑपरेट कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें