10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन

अगर आप भी शानदार कैमरे वाले फोन की तलाश में हैं और आपका बजट कम है तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आप ही के लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे दमदार कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
ये भी पढ़ेंः Amazon सेल, रेडमी 4 पर मिल रही है 1,500 रु. की छूट, जानें सारे ऑफर्स

Micromax Evok Dual Note
बेस्ट बजट कैमरा फोन की लिस्ट में सबसे पहला नाम माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट का आता है। इस फोन में सोनी सेंसर वाले डुअल रियर कैमरे हैं जिनमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के 3GB रैम वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Micromax Canvas Infinity
इस फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि सुपर पिक्सल तकनीक से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।