सैमसंग नोट 7 के लिए बैटरी बनाने वाली कंपनी में लगी आग

सैमसंग फोन्स के लिए बैटरियां बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई है। बता दें कि Samsung गैलेक्सी नोट 7 के लिए इसी कंपनी ने कई बैटरियां बनाई थीं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और न ही प्रॉडक्शन का काम प्रभावित हुआ।

बता दें कि सैमसंग के लिए SDI नाम की कंपनी बैटरी बनाती है। यह चीन के तियानजिन में स्थित है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में पड़े कचरे ने आग पकड़ ली। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

इस बारे में सैमसंग के प्रवक्ता ने बताया कि इससे प्रॉडक्शन का काम प्रभावित नहीं हुआ है। इसे छोटी आग की घटना बताया जा रहा है। हालांकि चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई इमेज में हम देख सकते हैं कि फैक्टरी से काफी काला धुंआ सा निकल रहा है और यह फैक्टरी के कई हिस्सों से निकल रहा है।