फेसबुक पर नया खतरा, इस तरह से सेफ करें अपना एकाउंट

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 06 Jun 2016 03:41 PM IST
Facebook Cloning: A new security warning on Facebook, what you need to do

    एक नए स्कैम की खबरें सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक की फीड में तेजी से सामने आ रही हैं। तेजी से फेसबुक यूजर्स को सिक्युरिटी चेतावनी भी दी जा रही है। इसको फेसबुक क्लोनिंग का नाम दिया गया है। जानिए क्या है यह फेसबुक क्लोनिंग और इससे बचने का तरीका।

    फेसबुक पर नया खतरा, इस तरह से सेफ करें अपना एकाउंट

    फेसबुक पर वायरल ज्‍यादातर सिक्युरिटी स्कैम के विपरीत इस नए स्कैम के वास्तविक खतरे के बारे में सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है।फेसबुक क्लोनिंग एक मलिशस रणनीति है जिसके जरिए आपकी डिटेल्स और आपके अकाउंट में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तस्वीरों को उठा लिया जाता है। इसके बाद आपके नाम से एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है।

    Facebook Cloning
    Facebook Cloning

    ‌डेलीस्टार ऑनलाइन वेबसाइट के मुताबिक इस घटना के बारे में फेसबुक यूजर्स की चेतावनी से फेसबुक फीड भरी पड़ी है। उदाहरण के ‌लिए एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, "हर किसी को साफ चेतावनी दी जा रही है... लगभग सभी अकाउंट को हैक किया जा रहा है। "प्रोफाइल फोटो और आपके नाम का इस्तेमाल नया फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए किया जा रहा है। और फिर वे आपके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं, आपके दोस्त इस धोखा में फंस जाते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें