WhatsApp Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, आ रहा है ये नया फीचर, अब दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे मैसेज

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Thu, 03 Feb 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp New Update whatsapp delete for everyone feature may extend 2 days
व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट - फोटो : Pixabay

    आज के समय में हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल जरूर करता होगा। व्हाट्सएप के जरिए सिर्फ मैसेज नहीं बल्कि आप वीडियो और वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही इसके जरिए आप वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। कोरोना महामारी के बाद से व्हाट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों में भी होने लगा है। यही वजह है कि ये इंस्टैंट मैसेजिंग एप यूजर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। कंपनी भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए समय-समय कुछ नए और मजेदार अपडेट लाती रहती है। अब जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर जारी करने जा रहा है, जिसके बारे में सुनकर यूजर्स बेहद खुश हो जाएंगे। इस फीचर का इंतजार व्हाट्सएप यूजर्स काफी समय से कर रहे थे। तो चलिए आज जानते हैं क्या है वो फीचर जिसमें कंपनी नया अपडेट लाने जा रही है और यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा...

    व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट
    व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप जारी कर रहा है नया फीचर

    • इस समय व्हाट्सएप पर कई फीचर्स मौजूद हैं। इसमें से एक मैसेज डिलीट फॉर एव्रीवन फीचर भी है। इस फीचर के जरिए किसी को गलत मैसेज भेज देने पर आप एक घंटे के अंदर तक डिलीट फॉर एव्रीवन फीचर का इस्तेमाल कर कर सकते हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मैसेज की सीमा अब दो तक बढ़ाई जा सकती है। इसकी मदद से आप गलती से भेजे गए मैसेज को दो दिन के अंदर कभी भी डिलीट कर सकते हैं।
    व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट
    व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट - फोटो : Pixabay

    क्या है डिलीट फीचर?

    • व्हाट्सएप के इस फीचर के तहत आपको मैसेज डिलीट करने का विकल्प मिलता है। इसके तहत जब भी आप अपना भेजा हुआ मैसेज डिलीट करना चाहते हैं, तो उसपर क्लीक करते ही आपको कुल तीन विकल्प दिखाई देते हैं।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें