WhatsApp ने राज्यसभा सांसद का अकाउंट किया बंद, आपका भी हो सकता है ब्लॉक, ऐसे बचें

WhatsApp ने आंध्र प्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी के राज्यसभा सांसद सीएम रमेश का अकाउंट बैन कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम रमेश ने दी है और कहा है कि वह किसी को भी व्हाट्सऐप पर मैसेज नहीं भेज पा रहे है। अब सवाल यह है कि जब व्हाट्सऐप एक राज्ससभा सांसद को बैन कर सकता है तो आम आदमी को क्यों नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सीएम रमेश का अकाउंट बैन क्यों हुआ है और आपको भी अपने अकाउंट को बैन होने से बचाना है तो क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

सीएम रमेश ने व्हाट्सऐप से इस बारे में बात की तो पता चला कि उनके अकाउंट के खिलाफ कई लोगों ने शिकायतें की हैं, हालांकि यह शिकायत किस बात को लेकर की गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप कब और क्यों किसी अकाउंट को बैन करता है।

यदि आपके अकाउंट के खिलाफ कई सारे लोग शिकायत करते हैं तो आपका अकाउंट सीएम रमेश की तरह बंद हो सकता है।