बड़े काम के हैं ये सरकारी एप, मुश्किलों में देते हैं साथ, आखिरी वाला तो आपके फोन में होना ही चाहिए

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 08 Jun 2023 02:54 PM IST
These government apps are very useful must be in your phone see full list
Government apps - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया और डिजिटल वर्ल्ड के दौर में एप और वेबसाइट की जरूरत काफी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने से लेकर यात्रा की टिकट बुक करने तक और ऑनलाइन पेमेंट से लेकर जरूरी न्यूज अपडेट जानने तक सभी काम हम मोबाइल की मदद से कर लेते हैं। यूजर्स की सुविधा को बढ़ाने और डिजिटल इंडिया को प्रमोट करने के लिए सरकार ने भी कई सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। यानी आप एप की मदद से घर बैठे ही कई सरकारी काम कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और यह एप आपके बेहद काम के भी हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सबसे जरूरी पांच सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे।

    M Aadhaar
    M Aadhaar - फोटो : amar ujala

    M Aadhaar

    लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का एप है। इसमें लोगों को कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं। यानी फिजिकल आधार न होने पर यह बहुत जरूरी एप हो जाता है।

    mPassport
    mPassport - फोटो : सोशल मीडिया

    mPassport

    पासपोर्ट सेवा परियोजना के एक भाग के रूप में विदेश मंत्रालय कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा (सीपीवी) डिविजन के साथ आया है। यह एप आम जनता द्वारा पासपोर्ट सर्विस से संबंधित प्रश्नों के लिए है। इस एप की मदद से पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता लगाने, आवेदन की स्थिति पर नजर रखने आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें