सुविधा: सरकार ने लॉन्च किया मेरा राशन एप, देश के किसी भी कोने से ले सकेंगे राशन

सरकार ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए मेरा राशन एप (Mera Ration) लॉन्च किया है। मेरा राशन एप को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने लॉन्च किया है और यह भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड (ONRC) का ही हिस्सा है। मेरा राशन एप उन मजदूरों के लिए काफी काम का है जो काम के सिलसिले में पलायन करते हैं और जिनके पास राशन कार्ड है। मेरा राशन एप का फायदा 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फिलहाल मिल रहा है।

मेरा राशन एप की लॉन्चिंग खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने की है। इसकी लॉन्चिंग पर उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की शुरुआत अगस्त 2019 में सिर्फ 4 राज्यों के साथ हुई थी और दिसंबर 2020 तक इसकी पहुंच 32 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों तक हो गई है।

दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल को कुछ ही महीनों में शामिल कर लिया जाएगा। पांडे ने आगे कहा कि इस राशन कार्ड पोर्टेबलिटी सिस्टम के जरिए करीब 69 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला है। वहीं हर महीने करीब 1.5 करोड़ ट्रांजेक्शन इसके जरिए हो रहे हैं।
- चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को खोजने के तीन तरीके, मुसीबत में आ सकते हैं काम
- आईफोन 13 के साथ टच आईडी की हो सकती है वापसी, कोरोना के कारण कंपनी ले सकती है फैसला
- एटीएम फ्रॉड: मुफ्त नेटवर्क पर बैंकिंग लेन-देन करने की न करें भूल, नहीं तो हैकर लगा देंगे चूना
- विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ट्विटर ने लॉन्च किए कई फीचर्स, छह भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट