जियो ने लांच किया JioRail ऐप, अब फीचर फोन से बुक कर सकेंगे रेल टिकट

shubham
टेक डेस्क, अमर उजालाshubham
Mon, 28 Jan 2019 10:38 AM IST
Jio Launches JioRail App to book IRCTC Rail tickets
Jio Launches JioRail App for JioPhone users

    अभीतक आप सिर्फ स्मार्टफोन से ही रेल टिकट बुक कर रहे थे लेकिन अब आप अपने फीचर फोन यानि जियो फोन से भी रेल टिकट बुक कर सकेंगे। रिलायंस जियो के 4जी वोल्टी फीचरफोन जियोफोन पर अब ग्राहक IRCTC की रेल टिकट बुकिंग सेवा का उपयोग करते हुए रेल टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए रिलायंस जियो ने JioRail नाम से एक खास ऐप लांच किया है। JioRail ऐप अभी जियोफोन और जियोफोन 2 के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

    Jio Launches JioRail App for JioPhone users
    Jio Launches JioRail App for JioPhone users

    JioRail ऐप के माध्यम से ग्राहक टिकट बुक कराने के साथ साथ उसे कैसिंल भी करा पाएंगे। रेल टिकट के भुगतान के लिए ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा PNR स्टेट्स चैकिंग, ट्रेन टाइमिंग, ट्रेन रूट्स और सीट उपलब्धता के बारे में भी JioRail ऐप से जानकारी हासिल की जा सकती है।

    Jio Launches JioRail App for JioPhone users
    Jio Launches JioRail App for JioPhone users

    स्मार्टफोन के लिए बने IRCTC के ऐप की तरह JioRail ऐप से भी ग्राहक तत्काल बुकिंग कर सकेंगे। जियोफोन के जिन ग्राहकों के पास IRCTC का एकाउंट नही है वह JioRail ऐप का इस्तेमाल कर नया एकाउंट भी बना सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें