महिलाओं पर नजर रखने के लिए गूगल और ऐप्पल ने बनाया ऐप, मचा बवाल

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनियों ने एक ऐसा मोबाइल ऐप बना दिया है जिसे लेकर एक बहस छिड़ गई है। यहां तक कि कई महिला संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और आलोचना भी की है। दरअसल गूगल और ऐप्पल ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके जरिए महिलाओं की एक-एक गतिविधियों पर नजर रखा जा सकेगा। आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऐप का नाम Absher है और इस ऐप को खासतौर पर सऊदी अरब के पुरूषों को उपलब्ध कराया गया है जिसकी मदद से वे अपनी घर की महिलाओं की एक-एक गतिविधि पर बारिकी से नजर रख सकेंगे।

Absher ऐप में कुछ फीचर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से महिलाओं को ट्रैक किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर यदि महिला कहीं जाने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रही है तो इस बात की जानकारी उसके पति के फोन पर पहुंच जाएगी।