यदि आपके एंड्रॉयड फोन में है यह लोकप्रिय एप तो तुरंत डिलीट करें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 29 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
CamScanner App Malware News: delete this popular app right now
camscanner - फोटो : play store

    आप में से कई लोग डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए कई सारे स्कैनर एप का इस्तेमाल करते होंगे। स्कैनर एप में CamScanner का बड़ा नाम है। कैमस्कैनर एप की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एंड्रॉयड पर इस एप को 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है, लेकिन अब इस एप के साथ सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    kaspersky
    kaspersky - फोटो : kaspersky

    सिक्योरिटी फर्म Kaspersky लैब्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस CamScanner एप में मैलवेयर (वायरस) है, हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कैमस्कैनर एप कोई मैलवेयर एप नहीं है और ना ही यह आपके फोन में कोई वायरस वाला एप इंस्टॉल करता है लेकिन पिछले कुछ महीने में कंपनी ने एप को ऑप्टिमाइज किया है।

    trojan virus
    trojan virus - फोटो : emsisoft

    ऐसे में विज्ञापनदाताओं को कंपनी ने इन-एप परचेज का विकल्प दिया है, हालांकि इससे भी अभी तक कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कैमस्कैनर के नए वर्जन की एडवरटाइजिंग लाइब्रेरी में एक मैलवेयर मॉड्यूल है जिसकी पहचान Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n के रूप में हुई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें