स्मार्टफोन से करनी है वीडियो एडिटिंग तो ये एप्स आएंगे काम, कमाल के हैं फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 12 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
best video editing app for android smartphone here is the top list
best video editing app for android - फोटो : amar ujala

    इंटरनेट के इस दौर में अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। अपने स्मार्टफोन से लोग तमाम तरह की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। कई लोग फोन से वीडियो भी एडिट कर लेते हैं लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको कुछ वीडियो एडिटिंग मोबाइल एप के बारे में बताते हैं।

    GoPro Quik
    GoPro Quik - फोटो : play store

    GoPro Quik

    मोबाइल में वीडियो एडिटिंग के लिए गो प्रो क्विक एक बेहतरीन ऐप है। इसे यूज करना भी आसान है। इस एप के जरिए आप फटाफट वीडियो एडिट कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप की मदद से वीडियो में टेक्स्ट डाल सकते हैं, हालांकि सभी वीडियो में गो प्रो क्विक का लोगो रहेगा। इसमें 23 एडिटिंग स्टाइल मिलेंगे। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    VivaVideo
    VivaVideo - फोटो : play store

    VivaVideo

    विवा वीडियो एडिटिंह एप के बारे में को आप जानते ही होंगे। यह काफी लोकप्रिय वीडियो एडिटिंग एप है। इस वीडियो एप में कट/ट्रिम, मर्ज, स्लो-फास्ट, ब्लर बैकग्राउंड जैसे दमदार फीचर्स हैं। साथ ही आप वीडियो को सेव करने से पहले प्रीव्यू देख सकते हैं। इसके अलावा ऑडियो-वीडियो की स्पीड कंट्रोल के लिए भी टूल दिए गए हैं। वीडियो को फेसबुक, व्हाट्सऐप, मैसेंजर आदि पर शेयर भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें