2,000 रुपये से कम में मिलते हैं ये 9 गैजेट, साधारण घर हो जाएगा 'स्मार्ट होम'

आजकल हर चीज में स्मार्ट शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, स्मार्ट कार के बाद अब घर भी स्मार्ट होने लगे हैं। भारत में स्मार्ट होम का चलन शुरू हो रहा है। स्मार्ट होन के लिए कई डिवाइसेज आती हैं। जैसे- मोबाइल के जरिए आप घर की लाइट को ऑफ कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको 9 ऐसे ही स्मार्ट होम गैजेट्स या डिवाइस के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है।

एलईडी स्मार्ट डोरबेल- कीमत 1,503.99
आजकल बाजार में वाटरप्रूफ और हल्के स्मार्ट डोरबेल भी मिल रहे हैं। इनकी रेंज 300 मीटर होती है जहां से आपके इनके वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे डोरबेल वायरलेस होते हैं। ऐसे में आप तार फैलाने के झंझट से आपको मुक्ति मिल जाती है।

स्मार्ट वाई-फाई स्विच- कीमत 498 रुपये
स्मार्ट वाई-फाई स्विच की मदद से आप अपने फोन के जरिए वाई-फाई को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। साथ ही आप वाई-फाई को शिड्यूल कर सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट और अमेजॉन एलेक्स का भी सपोर्ट मिलता है।