साल 2019 में गूगल ने बंद कर दी ये 10 सेवाएं, आपको पता चला क्या?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 16 Dec 2019 12:19 PM IST
year ender 2019 10 Google products and services that died in 2019
Google Products - फोटो : amar ujala

    साल 2019 अपने आखिरी चरण में है। नए साल 2020 के स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं। हर जाने वाला साल कुछ देकर जाता है और आने वाला कुछ लेकर आता है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने अपने कई प्रोडक्ट्स और सेवाएं बंद कर दी है। तो आइए जानते हैं 2019 में बंद होने वाले Google के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के बारे में...

    inbox by gmail
    inbox by gmail

    Google Inbox

    गूगल ने अपने 4 साल पुराने ‘Inbox by Gmail’ ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। मार्च 2019 में जीमेल इनबॉक्स को बंद कर दिया गया है। इसे बंद करने को लेकर गूगल ने कहा था कि वह जीमेल पर फोकस करना चाहता है। बता दें कि इनबॉक्स बाय जीमेल को 2014 में लांच किया गया था।

    google plus
    google plus - फोटो : google

    Google+

    8 साल बाद गूगल ने अपनी सोशल प्लेटफॉर्म गूगल प्लस को बंद कर दिया है। इसकी टक्कर फेसबुक से हो रही थी। यूजर्स से बढ़िया प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण गूगल ने अपने इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने का फैसला लिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें