शाओमी के सबसे सस्ते डुअल कैमरे वाले फोन रेडमी वाय2 की सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

शाओमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी वाय2 पेश किया है। शाओमी का यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता डुअल कैमरा फोन है। रेडमी वाय2 पिछले साल लॉन्च हुए रेड़मी वाय1 का अपग्रेेडेड वर्जन है। रेडमी वाय2 की आज यानि 12 जून 2018 को अमेजॉन पर पहली बार फ्लैश सेल होगी।

सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डाटा भी मुफ्त में मिलेगा।

इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।