Redmi Note 7 Pro को खरीदने का आज फिर है मौका, मिलेगा 48MP का कैमरा

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के दो स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदने का आज एक बार फिर से मौका है। फोन को आज यानि 8 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को 28 फरवरी को लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।