अब ओपन सेल में खरीद सकेंगे शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 12 Jan 2019 10:36 AM IST
Xiaomi Redmi 6A Now availbale in Open sale, Price and specifications
xiaomi redmi 6a

    शाओमी ने पिछले साल सितंबर की शुरुआत में भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए थे जिनमें रेडमी 6,  रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल थे। इनमें से रेडमी 6ए कंपनी का सबसे सस्ता फोन है और यह रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है। शुरुआत में रेडमी 6ए की बिक्री 5,999 रुपये में हो रही थी लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़ा दी गई थी, वहीं अब कंपनी ने फिर से रेडमी 6ए को सस्ता कर दिया है और साथ ही इस फोन को अब ओपन सेल में खरीदा जा सकता है।

    Xiaomi Redmi 5A vs Redmi 6A
    Xiaomi Redmi 5A vs Redmi 6A

    रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये हो गई है।फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का तुरंत कैशबैक है और 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा। साथ ही यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    Redmi 6A
    Redmi 6A

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें