Galaxy Fold समेत दुनिया के मुड़ने वाले छह स्मार्टफोन, लाखों में है कीमत, मिलेंगे छह कैमरे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 05 Oct 2019 09:25 AM IST
Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
foldable smartphones - फोटो : social media

    एक साल पहले तक स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की पूरा ध्यान मल्टीपल कैमरे वाले फोन पर था लेकिन अब उनकी च्वाइस बदल गई है। सैमसंग से लेकर हुवावे और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां अब फोल्डेबल यानी मुड़ने वाले स्मार्टफोन बाजार में उतारने लगी हैं। सैमसंग ने हाल ही में भारत में गैलेक्सी फोल्ड को रुपये में पेश किया है जिसकी कीमत एक लाख 64 हजार 999 रुपये है। तो आइए आज छह फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    samsung galaxy fold
    samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Fold

    गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) में इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाती है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

    samsung galaxy fold
    samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन में शानदार सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दूसरी तरफ जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, तो ग्राहकों इसमें 10 और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन की कीमत 1,64,999 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें