Vivo के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, अब शुरुआती कीमत 12,990 रुपये

वीवो इंडिया ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। वीवो के जिन स्मार्टफोन की कीमतें कम हुई हैं उनमें Vivo Y15 (2019) औरVivo Y17 शामिल हैं। इन दोनों फोन को अब 1,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि Vivo Y15 (2019) इसी साल मई में और Vivo Y17 को इसी साल अप्रैल में भारतीय बाजार में पेश किया गया था।

Vivo Y15 (2019) की कीमत और उपलब्धता
कटौती के बाद Vivo Y15 को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन को बिक्री प्रमुख ऑनलाइन स्टोर के अलावा दुकानों से भी खरीदा जा सकता है।

Vivo Y17 की कीमत और उपलब्धता
कटौती के बाद Vivo Y17 की कीमत 14,990 रुपये हो गई है। इस फोन को नई कीमत के साथ अमेजन, पेटीएम मॉल, फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।