ये हैं साल 2016 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, जानें खासियत

हाल ही में इनफॉर्मेशन हैंडलिंग सर्विस (IHS) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें साल 2016 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट है। तो चलिए देखते हैं और इस लिस्ट में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं और क्या है उनकी खासियत?

Apple iPhone 6S
साल 2016 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन का खिताब ऐप्पल आईफोन 6एस को मिला है। यह फोन सितंबर 2015 में लॉन्च हुआ था। इस फोन की मौजूदा समय में कीमत 38,000 रुपये के करीब है। इस फोन में ऐप्पल का A9 प्रोसेसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह पिछले जेनरेशन के A8 चिपसेट से 70 फीसदी फास्ट है। इस फोन में 3D टच, 2GB रैम, 12 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

Apple iPhone 7
साल 2016 में दूसरे नंबर पर बिकने वाला स्मार्टफोन आईफोन 7 है जो अक्टूबर 2017 में लॉन्च हुआ था। इस समय इसकी कीमत 50,000 रुपये के करीब है। फोन के खासियत की बात करें तो इसमें भी 3D टच रेटिना एचडी डिस्प्ले, ऐप्पल का क्वॉडकोर A10 फ्यूजन प्रोसेसर है जो कि A9 से 40% फास्टर है।