जून में लॉन्च होने जा रहे हैं ये शानदार पांच स्मार्टफोन, इन्हें देखते ही खरीदने को होगा मन

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून के अगले पखवाड़े का इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जून में कई मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले मई में वनप्लस ने वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 लॉन्च किया था। गूगल ने पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए XL लॉन्च किया था। जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ...

रियलमी का फ्लैगशिप फोन इस महीने लॉन्च होने वाला है। Realme X में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.53 इंच की फुल एचडी एमोल्ड डिस्प्ले मिलेगी। वहीं पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, जबकि सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट मिलेगा। वहीं फोन में 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

इस स्मार्टफोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.39 इंच की एमोल्ड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा, जो 0.8 सेकेंड में अप हो जाएगा। वहीं डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं पीछे की तरफ 48MP+13MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 6जीबी रैम और 64 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।
- अब दुकानों से भी खरीद सकेंगे रियलमी C2, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये
- सिम कार्ड या बैंक खाते के लिए आधार नंबर जरूरी नहीं, जबरदस्ती मांगने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना
- पुराने टीवी के बदले यह कंपनी देगी स्मार्टफोन, 18 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
- अमेजन के साथ पार्ट टाइम करें काम, हर घंटे मिलेंगे 140 रुपये, ऐसे करें आवेदन