Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 May 2020 02:01 PM IST
Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 2000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

    Tata Sky अपने Tata Sky Binge+ सेटटॉप बॉक्स में कटौती कर दी है। टाटा स्काई बिंज प्लस को अब 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 5,999 रुपये थी। टाटा स्काईका यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

    Tata Sky Binge+
    Tata Sky Binge+ - फोटो : Tata Sky

    Tata Sky Binge+ के इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन में Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है।

    tata sky binge plus
    tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

    सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर महीने 249 रुपये देने होंगे, वहीं अमेजन के लिए हर महीने 129 रुपये देने होंगे। वहीं टाटा स्काई के मौजूदा ग्राहक भी 3,999 रुपये में मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंजप्लस में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसके लिए 5,999 रुपये देने होते थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें