सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए 4 स्मार्टफोन, गैलेक्सी ए6+ में मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 22 May 2018 12:27 PM IST
Samsung launched 4 new smartphone with Infinity Display including Galaxy J6, J8, A6 and A6 plus
samsung infinity

    सैमसंग ने भारत में इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ अपने 4 स्मार्टफोन आज पेश किए हैं जिनमें जे सीरीज के 2 स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे6 व गैलेक्सी जे8 और ए सीरीज के 2 फोन ए6 व ए6 प्लस शामिल हैं। खास बात यह है कि सैमसंग ने पहली बार मिड रेंज स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है। साथ ही इन चारों फोन में चैट ओवर वीडियो फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप वीडियो देखने के साथ-साथ चैटिंग भी कर सकेंगे। इसके अलावा सैमसंग का दावा है कि ये चारों स्मार्टफोन मेड इन इंडिया हैं। इनमें से गैलेक्सी जे6 प्लस में सैमसंग में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    samsung mobile
    samsung mobile

    सैमसंग गैलेक्सी J6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन 3GB रैम + 32GB और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के कीमत 13,990 रुपये (3GB+32GB) और 16,990 रुपये है।

    samsung mobile
    samsung mobile

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें