सैमसंग गैलेक्सी एम30 VS गैलेक्सी एम20: जानें किसे खरीदने में है फायदा

सैमसंग ने नए साल की शुरुआत M सीरीज के दो स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम10 के साथ की है। वहीं अब कंपनी ने एम सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी एम30 को लॉन्च किया है। तीनों फोन देखने में एक ही जैसे है लेकिन फीचर्स अलग-अलग हैं। तीनों फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 से गैलेक्सी एम30 कैसे अलग और बेहतर है।

सैमसंग गैलेक्सी एम20
डिस्प्ले- 6.3 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच (वी) इनफिनिटी फुल एचडी प्लस
कैमरा- 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल है
फ्रंट कैमरा- 8 मेगापिक्सल
प्रोसेसर- Exynos 7904
रैम- 3GB/4GB
स्टोरेज- 32GB/64GB
बैटरी- 5,000mAh
कीमत- 4GB+64GB (12,990 रुपये), 3GB+32GB (10,990 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।