सैमसंग गैलेक्सी एम30 की तीसरी सेल आज, यह है सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला फोन

सैमसंग के गैलेक्सी एम सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम30 को आज यानि 19 मार्च को तीसरी बार फ्लैश सेल में खरीदने का मौका है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 तीन रियर कैमरे के साथ भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। साथ ही इस इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।