सैमसंग के इन 6 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, देखें लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 22 Dec 2018 10:50 AM IST
Samsung Galaxy A7 2018, Galaxy J8, Galaxy J6 Plus, Galaxy J6, Galaxy J4 Plus, J2 Core price cut
Samsung Galaxy A7 2018

    क्रिसमस से ठीक पहले सैमसंग के 6 शानदार स्मार्टफोन की कीमतों कटौती की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018, गैलेक्सी जे2 कोर, गैलेक्सी जे8, गैलेक्सी जे6 प्लस, गैलेक्सी जे4 प्लस और गैलेक्सी जे6 की कीमतों में कटौती हुई है। नई कीमत के साथ इन सभी फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

    Samsung Galaxy A7 2018 Review
    Samsung Galaxy A7 2018 Review

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018

    इस फोन को भारत में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था लेकिन अब इसे 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये हो गई है जो पहले 28,990 रुपये थी। इस फोन में तीन रियर कैमरे (24MP+5MP+8MP) हैं, वहीं फ्रंट कैमरा 24MP का है। सै मसंग गैलेक्सी ए7 2018 (रिव्यू) में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है।

    Samsung Galaxy J8 Review
    Samsung Galaxy J8 Review

    सैमसंग गैलेक्सी जे8

    सैमसंग गैलेक्सी जे8 को भारत में जुलाई में 18,990 रुपये में लांच किया गया था लेकिन अब इसे 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में फिजिकल होम नहीं दिया गया है। आप ऊपर की स्वैप करके होम, बैक और कैंसल बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का अपर्चर f/1.9 है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि कम रौशनी में भी शानदार फोटो आएगी। इस फोन के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें