Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने सोमवार को रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) के नए ओशियन ब्लू कलर वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 8 प्रो को शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। यूजर्स को इस फोन में बड़ा डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलेगा। वहीं, कंपनी ने नए कलर वेरियंट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। फिलहाल, शाओमी ने नए कलर वेरियंट की कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी है।

रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत
रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। फोन की बिक्री 21 अक्टूबर को अमेजन इंडिया और एमआई स्टोर से होगी।

रेडमी नोट 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।
- Vivo U20 Review: वीवो का एक बढ़िया ट्रिपल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन
- Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
- Realme का 5जी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट
- Nokia का खास स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा